MS Dhoni ने मनाया सरवनन ‘अन्ना’ का जन्मदिन, देखें दिल को छू लेने वाला वीडियो
धोनी (MS Dhoni) ने अपने ‘बैट डॉक्टर’ सरवनन का जन्मदिन मनाया जिसका एक दिल छू लेने वाला वीडियो चेन्नई नें अपलोड किया। आईपीएल के बीच टीम के साथ-साथ सहयोगी स्टाफ भी जन्मदिन में जश्न की लिए एकत्र हुए दिख रहें है।
डेवोन कॉनवे ने सरवनन को ‘बैट डॉक्टर’ नाम दिया
चेन्नई ने पहले एक वीडियो में सरवनन को दिखाया था जहां उन्होंने खुलासा किया था कि न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे ने उन्हें ‘बैट डॉक्टर’ नाम दिया था। वीडियो में सरवनन ने बताया कि वह अपने काम को निस्वार्थ और खुशी से करने में विश्वास करते हैं क्योंकि उन्हें इससे वास्तविक आनंद मिलता है।
MS Dhoni ने दी जन्मदिन की बधाई
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जिन्होंने हाल ही में रवींद्र जडेजा से कप्तानी वापस ली है, उन्हें सरवनन के पास जाते हुए और उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए ‘अन्ना’ कह कर पुकारा। वीडियो में आगे ड्वेन ब्रावो जो इस जश्न में शामिल थे वो भी सरवनन के साथ मजाक करते देखा जा सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स इस समय अपने 10 मैचों में तीन जीत और सात हार के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। उन्होंने एमएस धोनी (MS Dhoni) के कप्तानी में एक मैच जीता है और एक मैच हारा है। चेन्नई अपने बचे शेष चार मैचों में दिल्ली कैपिटल, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स से सामना करने वाली है।
आईपीएल के इस सीजन में CSK का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। जिसके बाद टीम की कप्तानी रविन्द्र जडेजा (Jadeja) की जगह धोनी (Dhoni) को सौंप दी गई है। जडेजा ने खराब प्रदर्शन की वजह से कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने कहा की अभी वो अपने खेल पर ज्यादा ध्यान देना चाहते है, इस वजह से वो कप्तानी छोड़ रहे हैं। जडेजा (Jadeja) की इस फैसले के बाद से वापस माही को कप्तान बना दिया गया।
गौरतलब है की आईपीएल 2022 के शुरु होने से पहले हीं धोनी (Dhoni) ने कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया था। जिसके बाद से फ्रेंचाइजी नें जडेजा को कप्तान बना दिया था। धोनी ने ये फैसला लेने का वजह ये बताया की वो भविष्य की टीम तैयार करने के लिए ऐसा कर रहें हैं।
यह भी पढ़ें – IPL 2022: Ishan Kishan ने हार्दिक पांड्या का सपना किया चकनाचूर, गुजरात के मुंह से छीनी जीत