MS Dhoni बने ट्रैफिक इंस्पेक्टर, पुलिस ड्रेस में काले चश्मे के साथ आए नजर

MS Dhoni

MS Dhoni बने ट्रैफिक इंस्पेक्टर, पुलिस ड्रेस में काले चश्मे के साथ आए नजर

भले ही आज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) खेल से दूर है लेकिन आज भी कई कारणों से वह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं जहां लोगों के दिलों पर राज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी का इस वक्त सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग अपनी- अपनी प्रतिक्रिया साझा करते नजर आ रहे हैं. दरअसल इस फोटो में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ट्रैफिक पुलिस की ड्रेस में नजर आ रहे हैं जिन्होंने बड़े हैं स्टाइलिश अंदाज में काला चश्मा लगा रखा है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

Dhoni बने ट्रैफिक इंस्पेक्टर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के चाहने वालों की कमी नहीं है तभी तो सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों की संख्या करोड़ों में है जहां धोनी की कोई भी तस्वीर धड़ल्ले से वायरल होती है. इस वक्त 41 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का ट्राफिक पुलिस की ड्रेस में फोटो वायरल हो रहा है. माना जा रहा है कि धोनी ने अपने नए ऐड शूट के लिए यह ड्रेस पहना है जहां पूरी तरह वह ट्रैफिक इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं. सबसे खास बात तो यह है कि धोनी पर यह ड्रेस काफी सूट कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Ravindra Jadeja हुए भारतीय टीम से बाहर, टी20 में भी नहीं मिलेगी जगह

अतुलनीय है MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी अक्सर धोनी की अलग-अलग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है जिसके चलते फैंस को उनके अलग-अलग अवतार के दर्शन भी होते हैं. अपनी कप्तानी में भारत को टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भले ही आज क्रिकेट से दूर है लेकिन इसके बावजूद लोगों के दिलों में उनके लिए प्यार आज भी कायम है. यही वजह है कि आज किसी भी खिलाड़ी की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से नहीं की जा सकती क्योंकि वह अपने आप में अतुलनीय है.

यह भी पढ़ें- कब खत्म होगी Team India को धोनी-युवराज जैसे खिलाड़ियों की तलाश?

शानदार है धोनी का रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) टीम इंडिया के एक ऐसे खिलाड़ी माने जाते हैं जिनकी गिनती सबसे सफल कप्तानों में की जाती है. टीम इंडिया के कप्तान रहते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए कई ऐसी उपलब्धि हासिल की जो आज कई कप्तानों के लिए महज एक सपना है. धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 90 टेस्ट मैचों में 4876 वही 350 वनडे में कुल 10773 रन बनाए हैं. इसके अलावा 98 टी-20 मैचों में उनके नाम 1617 रन है.

यह भी पढ़ें- 11 साल में Team India का सबसे खराब दौर, वर्ल्ड कप जितना भी मुश्किल